Indore Metro

बच्चों एवं महिलाओं को उच्च गुणवत्ता वाला पोषण आहार नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए: मंत्री सिलावट

Spread the love

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं सांवेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सांवेर विधानसभा क्षेत्र की साढ़े चार करोड़ से निर्मित होने वाली सभी 38 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण आगामी दो माह के भीतर पूर्ण कर शीघ्र लोकार्पण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मंत्री सिलावट ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, पेयजल, शौचालय, भोजन सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों एवं महिलाओं को उच्च गुणवत्ता वाला पोषण आहार नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए तथा केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि किसी आंगनबाड़ी केंद्र में किसी प्रकार की समस्या या बाधा सामने आती है तो उसका तत्काल संज्ञान लेकर शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *