Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Uttar Pradesh

100 CC के इंजन से आप 1000 CC की रफ्तार ले सकते हैं क्या: पीएम मोदी

100 CC के इंजन से आप 1000 CC की रफ्तार ले सकते हैं क्या: पीएम मोदी

100 CC के इंजन से आप 1000 CC की रफ्तार ले सकते हैं क्या: पीएम मोदी

भारतीय जनता पार्टी के स्टार कैंपेनर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी शुक्रवार को बाराबंकी पहुंचे और रैली की. इस दौरान उन्होंन विपक्ष पर जमकर निशाना साधा , उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा, सपा को नई बुआ मिल गई हैं सपा के शहजादे नई बुआ की शरण में हैं। पीएम मोदी ने एक साथ अखिलेश यादव और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर ले लिया पीएम मोदी ने कहा, विपक्ष मुझे हर रोज गाली देकर सो जाता है सरकार की हैट्रिक बनने जा रही है विपक्षी मुंगेरीलाल को पीछे छोड़ रहे हैं। तीसरे टर्म में सरकार को कई बड़े फैसले लेने हैं वहीं ममता बनर्जी द्वारा इंडिया गठबंधन को समर्थन देने के ऐलान पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल वाली बुआ बाहर से समर्थन दे रही हैं । पीएम मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के लिए अपने वोटबैंक से बड़ा कुछ नहीं है लेकिन जब मैं इनकी पोल खोलता हूं तो ये बैचेन हो जाते हैं, इनकी नींद हराम हो जाती है ये कुछ भी बोलना शुरू कर देते हैं, गालियां देना शुरू कर देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा यहां सपा के बड़े नेता ने रामनवमी के दिन कहा कि राम मंदिर तो बेकार है वहीं कांग्रेस तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने की तैयारी कर रही है इनके लिए सिर्फ अपना परिवार और पावर ही मायने रखते हैं सपा-कांग्रेस वाले अगर सरकार में आएतो रामलला को फिर से टेंट में भेजेंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे। पीएम मोदी ने कहा, ‘100 CC के इंजन से आप 1,000 CC की रफ्तार ले सकते हैं क्या? आपको विकास की तेज रफ्तार चाहिए तो वो सिर्फ दमदार सरकार ही दे सकती है,भाजपा सरकार ही दे सकती है