Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर

Spread the love

खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार शाम श्रावण मास के पावन अवसर पर सपत्नीक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। ओंकारेश्वर हेलीपेड पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। हेलीपेड से मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीधे खेड़ीघाट के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेड़ीघाट स्थित प्रसिद्ध श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर पहुंचकर सपत्नीक विधि-विधानपूर्वक मां राजराजेश्वरी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। उन्होंने श्रद्धापूर्वक मां राजराजेश्वरी का पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुचारू दर्शन व्यवस्था तथा मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

मंगल दास त्यागी महाराज से लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खेड़ीघाट से रवाना होकर ओंकारेश्वर स्थित प्रसिद्ध संत मंगल दास त्यागी महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने सपत्नीक मंगल दास त्यागी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

ओंकारेश्वर हेलीपेड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, इंदौर संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *