Monday, September 14, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था

जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था

जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था

इंदौर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों की सुविधा के लिए आवेदन लिखने की विशेष व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा ने आवेदकों की समस्याओं को सुना और उनका हाथों-हाथ निराकरण किया।ऐसी समस्याएं जिनका मौके पर निराकरण नहीं किया जा सका, उनके निराकरण के लिए समय सीमा तय करते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट में संचालित उपरोक्त विशेष व्यवस्था का अवलोकन भी किया। उन्होंने आवेदन लेखन की प्रक्रिया देखी तथा वहां उपस्थित आवेदकों से चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आवेदकों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने।
इस व्यवस्था का उद्देश्य ऐसे आवेदकों को सुविधा उपलब्ध कराना है, जिन्हें शासकीय कार्यालयों में प्रस्तुत किए जाने वाले आवेदन लिखने में कठिनाई होती है। आवेदन लेखन की सुविधा मिलने से नागरिकों को अपनी समस्या अथवा मांग को व्यवस्थित रूप से संबंधित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने में सहूलियत होगी।
कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदकों को आवेदन लेखन सहित आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुविधाएं सहजता से उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया भी सरल और प्रभावी बनाई जाए। जिला प्रशासन की इस पहल से कलेक्ट्रेट आने वाले आम नागरिकों को बेहतर सुविधा और सुगम सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं
जनसुनवाई में प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद, भूखंड आवंटन, आपसी विवाद आदि के प्रकरण प्राप्त हुए।