Thursday, September 17, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Uttar Pradesh

बसपा ने काटा धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट

बसपा ने काटा धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट

बसपा ने काटा धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट

जौनपुर लोकसभा सीट से बाहुबली धनंजय सिंह को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट काट दिया है। श्रीकला के टिकट काटे जाने को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं और इन्हीं अटकलों के बीच रविवार को बहुजन समाज पार्टी ने स्पष्टीकरण देते हुए सभी अटकलों को खारिज किया था कि श्रीकला का टिकट नहीं कटेगा। हालांकि आज सोमवार को फिर से इस बात को लेकर जौनपुर की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट काटकर बसपा ने श्याम सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। श्याम सिंह यादव सोमवार को यानी कि आज नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि श्रीकला पहले ही बसपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही बाहुबली धनंजय सिंह जेल से जमानत पर बाहर निकले हैं। वहीं भाजपा ने रामकृपाल सिंह को जौनपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। बाबू सिंह कुशवाहा बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।