Thursday, September 17, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Madhya Pradesh

भाजपा में आने का कारण कांग्रेस द्वारा महिलाओ के प्रति अभद्र भाषा :निर्मला सप्रे

भाजपा में आने का कारण कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा पूर्व मंत्री इमरती देवी के प्रति अभद्र भाषा :निर्मला सप्रे

भाजपा में आने का कारण कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा पूर्व मंत्री इमरती देवी के प्रति अभद्र भाषा :निर्मला सप्रे

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वालीं मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना से विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे ने कहा कि वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के पूर्व मंत्री इमरती देवी के प्रति अभद्र भाषा संबंधी बयान से आहत हुयी हैं और भाजपा में आने का एक कारण यह भी है।श्रीमती सप्रे ने भाजपा का दामन थामने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि श्री पटवारी की टिप्पणी से वे काफी व्यथित हैं।उन्होंने महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की है। उनके क्षेत्र की महिलाएं भी उनसे (श्रीमती सप्रे से) इस संबंध में पूछ रही हैं। इस वजह से और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

इसके पहले श्रीमती सप्रे ने मुख्यमंत्री डॉ यादव की मौजूदगी में राहतगढ़ में आयोजित चुनावी सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। डॉ यादव ने श्रीमती सप्रे को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।