Indore Metro

रोटरी क्लब ऑफ इंदौर सेंट्रल का शपथ विधि कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

इंदौर। गरिमामय समारोह में रोटरी क्लब ऑफ इंदौर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट 3040 का शपथ विधि कार्यक्रम महेश्वरम सभागार में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर संस्कार कोठारी, विशेष अतिथि स्टेट साइबर सेल के डीएसपी सुभाष सिंह, तथा शपथ अधिकारी गजेंद्र नारंग थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने वर्ष 2026 – 27 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अध्यक्ष चंद्रमोहन विजयवर्गीय और सचिव हर्षवर्धन लिखिते को पिन लगाकर शपथ दिलाई। साथ ही बोर्ड के सभी सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।
अपने संबोधन में संस्कार कोठारी ने कहा कि विश्व में सामाजिक कार्यों में रोटरी क्लब का एक विशिष्ठ स्थान हैं। इंदौर सेंट्रल का यह 49 वां शपथ ग्रहण समारोह था आगामी स्वर्ण जयंती वर्ष के साथ ही नया आयाम स्थापित होगा। हम ऐसा काम करे जिसका समाज में लम्बे समय तक प्रभाव बना रहे। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ने मालवा- निमाड़ क्षेत्र में मेडिकल एक्विमेंट् बैंक बनाये है एक बैंक उषागंज क्षेत्र में बनाया जाए। साथ ही क्लब सदस्यों की डिजिटल डायरेक्ट्री का प्रकाशन करे।
दी एस पी सुभाष सिंह ने रोटरी क्लब ऑफ इंदौर सेंट्रल की नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम इस वर्ष भी सका रात्मक सोच और पूरे उत्साह के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया मे सबसे अधिक साइबर अपराध होते हैं। इससे बचने के लिए अधिक सावधानी रखे। नये अध्यक्ष चंद्रमोहन विजयवर्गीय ने कहा रोटरी क्लब ऑफ इंदौर सेंट्रल को देश का सर्वश्रेष्ठ क्लब बनायेगे। साथ ही जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र दिल्लीवाल, सचिव पुरुषोत्तम वाघमारे, नितिन डफरिया, शरद मल्होत्रा, सोहन लाल पारेख, डॉ. बी के बाँद्रे सहित विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी एवं एवं सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुधींद्र मोहन शर्मा एवं बेला गुप्ता ने किया। आभार सचिव हर्षवर्धन लिखिते ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *