Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro Crime Meghalaya

राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री : बेटी का कोई हाथ नहीं, बेटी बेकसूर, बोले सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी, सीबीआई जांच की मांग

Raja Raghuvanshi murder mystery: Daughter has no role in it, daughter is innocent, said Sonam’s father Devi Singh Raghuvanshi, demands CBI investigation

Raja Raghuvanshi murder mystery: Daughter has no role in it, daughter is innocent, said Sonam's father Devi Singh Raghuvanshi, demands CBI investigation

राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या के मामले में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी का हाथ होने के मेघालय पुलिस के दावे के बीच सोनम के पिता पिता देवी सिंह रघुवंशी ने इन आरोपों से इंकार करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग को फिर से दोहराया है। उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि उनकी बेटी सोनम का राजा की हत्या में कोई हाथ नहीं है। वो बेकसूर है। दोनों परिवारों के बीच आपसी सहमति से ये विवाह हुआ था। मामले में मेघालय पुलिस के दावे के संबंध में उन्होंने कहा कि वहां की पुलिस खुद शक के घेरे में थी, इसलिए उन्होंने सोनम को फंसवाया। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने इस बारे में भी जानकारी होने से इंकार किया कि सोनम उत्तरप्रदेश के गाजीपुर कैसे पहुंची।

मेघालय के CM कोनरेड के संगमा ने आज सुबह इस बारे में सोशल मीडिया X पर जानकारी देते हुए बताया कि मेघालय पुलिस ने राजा हत्याकांड में 7 दिन बाद बड़ी सफलता हासिल की है। मध्यप्रदेश के 3 हत्यारे गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एक महिला ने आत्मसमर्पण किया है। मेघालय पुलिस ने दावा किया है कि राजा हत्याकांड में पत्नी सोनम ही शामिल है।

शिलांग में इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हुई हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे में बदहवास स्थिति में मिली है। बीती रात करीब ढाई बजे गाजीपुर पुलिस एक सूचना पर नंदगंज क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर पहुंची जहां सोनम ने ढाबे वाले से मोबाइल फोन लेकर अपने भाई गोविंद को फोन किया था। गोविंद ने तत्काल गाजीपुर स्थित एक अपने परिचित को जानकारी दी। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ई राजा सहित काफी फोर्स ढाबे पर पहुंची, जहां सोनम रघुवंशी बदहवास/अचेत अवस्था में पाई गई। पुलिस के अनुसार सोनम फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं है। राजा और सोनम की शादी इंदौर में 11 मई को हुई थी। इसके बाद दोनों 20 मई को हनीमून मनाने शिलांग पहुंचे। वहां 3 मई को दोनों लापता हो गए। दोनाें की लंबी तलाश के बाद दो जून को एक गहरी खाई से राजा का शव मिला था, वहीं सोनम लापता हो गई थी। इस बारे में सोनम के परिजन ने ये भी आरोप लगाया था कि उसे संभवत: अगवा कर बांग्लादेश ले गए हैं।