आजादी की पूर्व संध्या पर गूंजेंगे देशभक्ति के तराने
प्रेस क्लब में 14 अगस्त को सजेगी सुरमयी संगीत संध्या, प्रवेश निःशुल्क
प्रवीण जोशी
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सारा म्यूजिकल ग्रुप, महू की ओर से 14 अगस्त, शुक्रवार को प्रेस क्लब में शाम 6 से रात 11 बजे तक देशभक्ति एवं सदाबहार गीतों की विशेष संगीत संध्या का आयोजन किया गया है।
ग्रुप की निर्देशिका एवं आयोजिका चंदा कुण्डलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में एडवोकेट दिलीप राजपाल तथा ज्योतिषाचार्य डॉ. श्री राजकुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि रहेंगे।
कार्यक्रम में इंदौर, महू एवं आसपास के शहरों के प्रतिभावान गायक-गायिकाएं देशभक्ति के साथ सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां देंगी। मंच संचालन श्रीमती योगिनी दण्डवते करेंगी।
संगीत और देशभक्ति से सराबोर इस विशेष संध्या में शहर के सभी रसिक श्रोताओं को सादर आमंत्रित किया गया है। श्रोताओं के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
