क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में “वर्किग विद कम्युनिटी” के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आर.आई.ई.), भोपाल में बी.ए.बी.एड./बी.एससी. बी.एड. (आईटीईपी) छठवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए “वर्किग विद कम्युनिटी” कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भावी शिक्षकों में सामुदायिक सहभागिता, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता तथा व्यावसायिक दक्षताओं को समझने एवं सर्वेक्षण करने का विकास करना है।
कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रो.रत्नमाला आर्य, प्रो.अश्वनी कुमार गर्ग एवं डॉ.सुरेश कुमार मकवाना ने कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय सत्र में डॉ. संजय कुमार पंडागले ने शैक्षिक सर्वेक्षण एवं विभिन्न सर्वेक्षण उपकरणों की के विकास एवं उनके प्रयोग की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रभावी डेटा संकलन की विधियों से अवगत कराया। तृतीय सत्र में डॉ. रश्मि शर्मा ने विद्यार्थियों को अवलोकन एवं साक्षात्कार अनुसूची के माध्यम से क्षेत्रीय अध्ययन की प्रक्रियाओं का व्यावहारिक परिचय दिया।
कार्यक्रम के मीडिया इंचार्ज शिवांश पाण्डेय एवं रिया तिवारी ने बताया यह कार्यक्रम 17 से 24 जुलाई 2026 तक संचालित होगा, जिसके अंतर्गत विद्यार्थी -परिसर सौंदर्यीकरण, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, ग्राम सर्वेक्षण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों का शैक्षिक भ्रमण गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे।
