Railway

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत जापान के बीच चर्चा

Spread the love

भारत और जापान के बीच मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना को लेकर चर्चा सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है।

जापान 2030 के शुरुआती वर्षों में E10 श्रृंखला की हाई स्पीड ट्रेन उपलब्ध कराएगा। यह ट्रेन अभी विकास के चरण में है।

इस बीच, परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति कर रहा है और इसका पहला खंड वर्ष 2027 में परिचालन के लिए तैयार हो जाएगा।

इसी को ध्यान में रखते हुए, दोनों पक्षों ने सहमति व्यक्त की है कि प्रारंभिक चरण में परिचालन भारतीय हाई स्पीड ट्रेन के साथ शुरू किया जाएगा।

परियोजना का क्रियान्वयन हाई स्पीड रेल परियोजना को यथाशीघ्र प्रारंभ करने के साझा उद्देश्य के अनुरूप आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *