Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Uttar Pradesh

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा आज बरसाना पहुंचे, राधा-रानी को दंडवत प्रणाम किया और नाक रगडक़र माफी मांगी

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा आज बरसाना पहुंचे, राधा-रानी को दंडवत प्रणाम किया और नाक रगडक़र माफी मांगी

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा आज बरसाना पहुंचे, राधा-रानी को दंडवत प्रणाम किया और नाक रगडक़र माफी मांगी

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा आज बरसाना पहुंचे। सुरक्षा को देखते हुए श्रीजी मंदिर के पास फोर्स तैनात रही। पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा-रानी को दंडवत प्रणाम किया और नाक रगडक़र माफी मांगी। इसके बाद मंदिर से बाहर निकले। हाथ जोडक़र ब्रज वासियों का अभिनंदन किया। दरअसल पंडित प्रदीप मिश्रा ने हाल ही में छत्तीसगढ़ में एक कथा के दौरान राधा रानी पर एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था, राधा रानी श्री कृष्ण की पत्नी नहीं हैं, उनका छाता निवासी अनय घोष के साथ विवाह हुआ था। उनके पिता वर्ष में एक बार कचहरी लगाने आते थे, इसलिए उस स्थान का नाम बरसाना पड़ गया।  इसके बाद संत समाज ने प्रदीप मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। .बरसाना में तो साधु-संतों की एक महापंचायत भी हो चुकी है। इसमें बड़ी संख्या में साधु-संत और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए थे। इस महापंचायत में प्रदीप मिश्रा को माफी मांगने के लिए चार दिन का अल्टीमेटम दिया गया था।