Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

यातायात सुधार हेतु मुहिम चलाकर की जा रही है सड़कों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

यातायात सुधार हेतु मुहिम चलाकर की जा रही है सड़कों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

यातायात सुधार हेतु मुहिम चलाकर की जा रही है सड़कों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के आदेशानुसार इंदौर में यातायात सुधार हेतु मुहिम चलाकर सड़कों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। शहर के अतिव्यस्ततम और भीड़ वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा सड़कों और फुटपाथ से दुकानदारों को सामान हटाने की समझाईस दी जा रही है। समझाईस के बाद भी सामान नहीं हटाने पर जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी सिलसिले में आज डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका चौरसिया, नगर निगम के श्री यादव एवं यातायात पुलिस के श्री संत बहादुर एवं टीम द्वारा खजूरी बाजार क्षेत्र में दुकानदारों को फुटपाथ और सड़कों से सामान हटाने की समझाईश दी गई और बाहर रखे सामान को दुकान के अंदर करवाया गया। कार्यवाही के दौरान एक कपड़े की दुकान का सामान जब्त भी किया गया।