अ. भा. पालीवाल समाज 24 श्रेणी सांस्कृतिक एवं प्रगतिशील मंच का गठन
श्रवण डी. जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष, पालीवाल महामंत्री बने
अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण समाज चौबीस श्रेणी सांस्कृतिक एवं प्रगतिशील मंच ने समाज को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इंदौर निवासी श्रवण डी. जोशी को मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पिपरड़ा निवासी गणेश पालीवाल को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया है। यह निर्णय मंच के राष्ट्रीय संयोजक गिरीश पालीवाल (विद्रोही), नाथद्वारा एवं राष्ट्रीय सह संयोजक हरगोविंद पालीवाल (कांकरोली) द्वारा विशेष कार्यसमिति से विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से लिया गया।
उन्होंने बताया कि मंच का उद्देश्य देशभर में पालीवाल ब्राह्मण समाज चौबीस श्रेणी को एक मजबूत एवं सक्रिय राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। इसी उद्देश्य से शीघ्र ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा तथा विभिन्न राज्यों में संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा।
आगामी समय में प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों, युवा प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों का भव्य राष्ट्रीय स्नेह सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से समाजबंधुओं की सहभागिता रहेगी।
