Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

रथावर्तन महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

रथावर्तन महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

रथावर्तन महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट

इंदौर महानगर के इतिहास में प्रथम बार प्रमाणिक संत एवं शंका समाधान प्रवर्तक मुनि श्री प्रमाण सागर जी के सानिध्य में दिनांक 7 नवंबर से विजयनगर चौराहे पर निर्मित भव्य पंडाल में चल रहे संस्कृत भाषा में बीजाकक्षर मंत्रों के साथ 108 मंडलीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन अवसर पर आज शुक्रवार को प्रातः 7:00 बजे से 108 स्वर्ण, रजत एवं काष्ठ निर्मित सुदर्शनीय रथों पर श्री जी विराजमान कर 2 किलोमीटर लंब भव्य शोभा यात्रा निकली। विजयनगर स्क्वायर से प्रारंभ शोभायात्रा एलआईजी चौराहा, पाटनीपुरा से आस्था टॉकीज के सामने से होते हुए 5 घंटे भ्रमण करने के बाद पुनः विधान स्थल विजयनगर चौराहा पर पहुंची जहां शोभा यात्रा का समापन हुआ।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शोभा यात्रा में सम्मिलित रथों में विधान पुण्यार्जक श्रीजी को रथ की वेदी में विराजमान कर सारथी बनकर बैठे शोभायात्रा में भजन मंडलीयां भजन गाते हुए, विभिन्न क्षेत्रों के लोक नृत्य कलाकार नृत्य प्रस्तुत करते हुए एवं संगीतकार, बैंड बाजे, और विभिन्न शहरों से आए दिव्य घोष सुमधुर धुन एवं संगीतमय‌ श्वर लहरियां गुंजायमान करते हुए, भक्ति करते हुए हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित हुए शोभा यात्रा में मुनि संघ के साथ हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे, त्यागी वृति, ब्रह्मचारी भैया, बहने, सोशल ग्रुप, महिला मंडल,
नगर में स्थापित जैन मंदिरों के पदाधिकारी गण एवं समाजजन भी पैदल चलते हुए शोभा यात्रा में शामिल हुए शोभा यात्रा में देश के भामाशाह और महादानी परिवार का गौरव अर्जित कर चुके अशोक पाटनी परिवार भी स्वर्ण रथ में विराजमान थै। इंदौर नगर का‌ विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण रथ के सारथी बनने का इंदौर नगर के गौरवशाली कासलीवाल परिवार ने सोभाग्य प्राप्त किया शौभा यात्रा का जगह-जगह बने विभिन्न समाज संगठनों के स्वागत मंचों से स्वागत किया गया और परम पुज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी का पाद प्रक्षालन कर आरती की गई। इस ऐतिहासिक शोभा यात्रा को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए उनकी टीम भी निरिक्षण कर रही थी। इस अवसरपर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल, तुलसी सिलावट, पार्षद राजीव जैन ,समाज श्रेष्ठी अशोक पाटनी, आदित्य कासलीवाल, अमित कासलीवाल, अशोक डोसी, आनंद नवीन गोधा, भरत मोदी, मुकेश पाटोदी डॉ जैनेन्द्र जैन राजकुमार पाटौदी, सुशील पांड्या ,राजेंद्र सोनी, राकेश विनायका जेनेवा झांझरी मनोज बाकलीवाल आदि समाज जन सम्मिलित हुए।