Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

भारत विकास परिषद द्वारा प्यासे राहगीरों हेतु दत्त मंदिर परिसर रामबाग में वाटर कूलर की स्थापना की गई

Bharat Vikas Parishad installed a water cooler in Dutt Mandir premises, Rambagh for thirsty passersby

भारत विकास परिषद द्वारा प्यासे राहगीरों हेतु दत्त मंदिर परिसर रामबाग में वाटर कूलर की स्थापना की गई

राजकुमार जैन

मानव सेवा द्वारा सशक्त राष्ट्र निर्माण हेतु संकल्पित संस्था भारत विकास परिषद अहिल्या नगरी शाखा इंदौर की नवगठित कार्यकारिणी ने अध्यक्षा श्रीमती सीमा माहेश्वरी के नेतृत्व में अल्प समय में ही शहर की दो वाटर कूलरों की सौगात प्रदान की है।

रविवार सुबह बड़ी संख्या में सदस्य परिवारों की उपस्थिति में मनोज मंत्री एवं परिवार द्वारा वित्त पोषित शीतल जल प्रदायक संयत्र की स्थापना दत्त मंदिर परिसर में की गई। दत्त मंदिर के मुख्य पुजारी जी ने विधिवत पूजा अर्चना कर वाटर कूलर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बोलते हुए जल सेवा प्रभारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि पहले के जमाने में शहर में जगह जगह पर ठंडे पानी की प्याऊ लगाई जाती थी जो समय के साथ बंद होती चली गई। उसी परम्परा की जीवित रखने के लिए परिषद द्वारा जल सेवा प्रकल्प स्थाई रूप से चलाया जाता है।

प्रचार मंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष पहली प्याऊ 2 अप्रैल को आर्य समाज मंदिर मल्हार गंज में स्थापित की गई थी और 25 दिनों बाद राम बाग क्षेत्र में दूसरी प्याऊ स्थापित की गई है।

इस अवसर पर महिला संकाय प्रमुख श्रीमती सुनीता गुप्ता ने भावुक होकर कहा कि आज यहां खड़े होकर यह देखना अत्यंत सुखद रहा कि प्याऊ का शुभारंभ होते ही इस भीषण गर्मी में सड़क से गुजर रहे लोग शीतल जल से अपनी प्यास बुझाने आने लगे थे।

सचिव प्रदीप धनोतिया द्वारा इस शीतल जल संयत्र की स्थापना, संचालन और रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई और वहां उपस्थित सदस्य परिवारों, दत्त मंदिर के भक्त गणों, स्थानीय रहवासी और अन्य लोगों का आभार प्रकट किया।