Thursday, September 17, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
BHOPAL

संडे ऑन साइकिल’ के माध्यम से वीर जवानों को श्रद्धांजलि

संडे ऑन साइकिल’ के माध्यम से वीर जवानों को श्रद्धांजलि

संडे ऑन साइकिल’ के माध्यम से वीर जवानों को श्रद्धांजलि

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI), सेंट्रल रीजनल सेंटर (CRC), भोपाल द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई, 2026 को ‘संडे ऑन साइकिल’ का विशेष संस्करण आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करना तथा फिटनेस और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था।

साइकिल रैली का शुभारंभ SAI CRC भोपाल परिसर से ग्रुप कैप्टन आशुतोष वी. अथावले, TAC कमांडर, 12 टैक्टिकल एयर सेंटर, एयर फ़ोर्स भोपाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर मुख्यालय 21 कोर (द्रोणाचल), भोपाल के सैन्यकर्मियों के साथ-साथ सर्विसेज़ सेलेक्शन बोर्ड (SSB), भोपाल के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में देशभक्ति और गौरव का भाव और अधिक प्रबल हुआ।

इस विशेष साइकिल रैली में लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 4 किलोमीटर की दूरी तय की। कार्यक्रम में SAI के खिलाड़ियों, अधिकारियों, सशस्त्र बलों के जवानों तथा SSB, भोपाल के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी ने कारगिल के वीर शहीदों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की। साइकिल रैली प्रारंभ होने से पूर्व सभी उपस्थितजनों ने 1999 के कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में ग्रुप कैप्टन आशुतोष वी. अथावले ने SAI CRC भोपाल की सराहना करते हुए कहा कि ‘संडे ऑन साइकिल’ जैसी पहल फिटनेस और राष्ट्रभक्ति का उत्कृष्ट संगम है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से सक्रिय जीवनशैली अपनाने और देश के वीर सैनिकों के त्याग एवं समर्पण को सदैव स्मरण रखने का आह्वान किया।

‘संडे ऑन साइकिल’ के इस विशेष संस्करण के माध्यम से SAI CRC भोपाल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं, और फिटनेस के साथ राष्ट्रभक्ति का भाव समाज को एकजुट एवं प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।