Monday, September 14, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
BHOPAL

नन्हीं कलाकार साम्भवी श्रीवास्तव को मिला बेस्ट डांस अवार्ड

Little artist Sambhavi Srivastava received the Best Dance Award

नन्हीं कलाकार साम्भवी श्रीवास्तव को मिला बेस्ट डांस अवार्ड

राजकुमार सोनी

भोपाल। राजधानी भोपाल की 12वर्षीय नन्हीं कलाकार साम्भवी श्रीवास्तव (कांची) को सोमवार को रविन्द्र भवन में आयोजित प्रयास सीजन-2 के डांस कम्पटीशन में बेस्ट अवार्ड मिला। साम्भवी ने ग्रुप डांस में कमाल दिखाकर सभी को मोहित कर दिया। इस रंगारंग कार्यक्रम में 110 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी अद्भुत डांस प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एयू स्टेपअप स्टूडियो के संचालक अनूप वर्मा द्वारा आयोजित प्रयास सीजन-2 के कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें 5 से 14 वर्ष के बच्चों के साथ-साथ 54 और 55 वर्ष की महिलाओं ने भी मंच पर उतरकर अपनी कला का जादू बिखेरा। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं और यह साबित किया कि उम्र केवल एक संख्या है। डांस फॉर्म्स की बात करें तो कार्यक्रम में सोलो कंटेम्पररी, ग्रुप डांस और अन्य रचनात्मक शैलियों की प्रस्तुतियाँ देखने को मिलीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

साम्भवी जीत चुकी है कई पुरस्कार
बता दें कि फिल्म अभिनेत्री एवं टीवी कलाकार राधिका श्रीवास्तव की बेटी साम्भवी श्रीवास्तव वेबसीरिज शोपीर, फ्लिपकार्ट, अमेजान, मॉडलिंग, गरबा में अदभुत डांस एवं अभिनय कर कई संस्थाओं से पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं।