Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Tamilnadu Religion

मदुराई में श्री अम्बे माताजी मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

The Prana Pratishtha festival of Sri Ambe Mataji temple in Madurai was completed

मदुराई में श्री अम्बे माताजी मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

मदुराई से दिनेश सालेचा

श्री मदुराई राजस्थानी सेवा समाज ट्रस्ट द्वारा श्री अम्बे माताजी मंदिर में अम्बे माँ मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान धर्म, संस्कृति व सामाजिक चेतना के अद्भुत संगम की झलक देखने को मिली। प्रवासी प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने बताया कि श्री मंगलाईनाथजी महाराज के पावन सानिध्य में प्राण – प्रतिष्ठा के सम्पूर्ण आयोजन सम्पन्न हुए । तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन को स्वामी श्री गणेशानंद गिरिजी महाराज की निश्रा में पंडित निम्बेशजी शास्त्री ने पुजन, हवन यज्ञ आहुतियां आदि वैदिक मंत्रोच्चार से सम्पन्न करवाई । इस अवसर पर आयोजित समारोह में देश के अनेक राज्य से पधारें संतों, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए मंदिर निर्माण को सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक जागरण का केंद्र बताया। समारोह में समाज के हजारों श्रद्धालु, ग्रामीणजन, साधु-संतों और मदुरै के अनेक समाज व संस्थाओं सदस्य व मंडलों की उपस्थिति रही। भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियां, शोभायात्रा व महाप्रसादी जैसे कार्यक्रमों ने आयोजन को भव्यता व भक्तिभाव से परिपूर्ण बना दिया। महोत्सव के दौरान देवगिरीजी महाराज, नारायणगिरीजी महाराज, काशिनाथजी महाराज, बाबूगिरीजी महाराज, प्रेमभारतीजी महाराज, वल्लभ गोविन्ददासजी महाराज, शिवगिरीजी महाराज, भीमगिरीजी महाराज, जगदीशजी महाराज, प्रेमानंद महाराज, कानारामजी महाराज, संतश्री कृपारामजी महाराज, सहित कई संतो का सानिध्य प्राप्त हुआ । महोत्सव में भाजपा प्रदेश पूर्व अध्यक्ष सतीशजी पूनिया, सांसद जालोर सिरोही लुम्बारामजी चौधरी, पूर्व विधायक मदनजी प्रजापत, पचपदरा, रविंद्रसिंहजी भाटी शिव विधायक, मौजूद रहे । अम्बे माताजी के शिखर पर अमरध्वजा हुकुमसिंहजी सुपुत्र जवानसिंहजी दहिया परिवार ने चढाई गई एवं मुख्य कलश की स्थापना विक्रमसिंहजी दलपतसिंहजी शम्बूसिंहजी सुपुत्र जबरसिंहजी राठौड़ परिवार ने की । अंतिम दिन महाप्रसादी श्री मदुराई राजस्थानी सेवा समाज ट्रस्ट द्वारा रखी गई । महोत्सव में साधु- संतों व सांसद विधायक सहित समारोह के लाभार्थियों का सम्मान किया । मदुरै नगरवासियों ने आयोजन में पूरी सहभागिता दिखाई । पुरुष, युवाओं ने तैयारियो में सक्रिय रहे । श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी, और आवास की उत्तम व्यवस्था की गई । महोत्सव को सफल बनाने में सेवा समाज ट्रस्ट मण्डल के ट्रस्टीगण सेवा समाज सभा के पदाधिकारीगण सहित सेवा समाज के सदस्यगण युवा कार्यकताओं का विशेष योगदान रहा । सेवा समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहनलालजी चौधरी व सभा के अध्यक्ष जुहारसिंहजी ने सभी का धन्यवाद सहित आभार व्यक्त किया ।