Indore Metro

‘एक पौधा, एक जीवन’ के संकल्प के साथ भाविप अहिल्यानगरी ने किया पौधरोपण

Spread the love

एसजीएसआईटीएस के मियावाकी वन में *सूख कर निर्जीव हो चुके पौधों की जगह रोपे नए पौधे*, लिया संरक्षण का संकल्प
भारत विकास परिषद (भाविप) के 64वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत ‘अहिल्यानगरी’ शाखा द्वारा एसजीएसआईटीएस कैंपस में पौधरोपण किया गया। हाल ही में पड़ी भीषण गर्मी और जल संकट के कारण परिसर के मियावाकी वन में जो पौधे सूख गए थे, उनके स्थान पर नए पौधे लगाकर हरित विरासत को सहेजने की अनूठी पहल की गई।
“एक पौधा, एक जीवन” के ध्येय वाक्य के साथ शुरू हुए इस अभियान में परिषद के सदस्यों ने सपरिवार हिस्सा लिया। भाविप अध्यक्ष संजय मेहता के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण को हर नागरिक का नैतिक दायित्व बताया गया। संस्था के निदेशक प्रोफेसर नीतीश पुरोहित ने परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पौधों को लगाने के साथ उनका संरक्षण भी बेहद जरूरी है। संस्थान के बागवानी प्रभारी एलेक्स कुट्टी ने मियावाकी तकनीक के बारे में बताया और सीड-बाल निर्माण की ट्रेनिंग भी दी। निर्जीव पौधों की जगह जीवित पौधों के पुनर्स्थापन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राष्ट्रीय संपर्क टोली के सदस्य मनीष बिसानी और क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव राजकुमार साबू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अभियान को सफल बनाने में पर्यावरण प्रभारी राजकुमार-डॉ. अंजना जैन, किशोर-सुषमा कोठारी, संयोजक योगेश-सुनीता गुप्ता, अजय-सीमा माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष प्रदीप-पिंकी धनौतिया, राजेंद्र आर्य, विमला आर्य, कैलाश खंडेलवाल, पिंकी खंडेलवाल, राधाकृष्ण भटोरे, संजय सूर्यवंशी, स्वाति सूर्यवंशी, नीरज अग्रवाल, योगेश केवड़ा, रश्मि केवड़ा, नितिश शर्मा,  सुरभि कोठारी, कृष माहेश्वरी, रोटरी मार्शल से कैलाश राठी, हेमंत तिवारी, सुनील ओझा, अजय जैन, बालकृष्ण मिश्र, अतुल माहेश्वरी और कैलाश रिझवानी सहित अन्य सदस्यों ने पौधारोपण किया।

समापन पर सचिव गौरव-पंखुरी माहेश्वरी ने एसजीएसआईटीएस प्रबंधन, बागवानी प्रभारी एलेक्स कुट्टी और सहभागी परिवारों का आभार माना। उन्होंने कहा कि जिस तरह इंदौर ने स्वच्छता में देश में नंबर वन का मुकाम हासिल किया है, उसी तरह पर्यावरण संरक्षण में भी शहर को एक मिसाल बनाना हम सभी नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। सभी सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *