अंडरगार्मेंट्स से 33 किलो सोना बरामद
दो विदेशी महिला नागरिकों के अंत:वस्त्रों और सामान में छिपाया 19.15 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 32.79 किलोग्राम सोना जब्त किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुंबई शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफ्रीकी देशों से आई दोनों महिला यात्रियों की संदेह के आधार पर तलाशी ली गई। दोनों मामलों में अंत:वस्त्रों और सामान में छिपाया गया सोना मिला। महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।