Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Maharashtra

मजदूर ने घर में घुसकर साढ़े चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

मजदूर ने घर में घुसकर साढ़े चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

मजदूर ने घर में घुसकर साढ़े चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

पालघर जिले में एक मजदूर को साढ़े चार साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को जव्हार तालुका में हुई घटना के सिलसिले में बृहस्पतिवार को 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे और वह अपने दादा-दादी के साथ घर पर थी। इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसके घर में घुसकर उसका यौन उत्पीड़न किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी मजदूर पीड़ित बच्ची के इलाके में ‘केबल’ बिछाने का काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि बच्ची ने अगले दिन अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद जव्हार और मोखाडा के विभिन्न राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।