Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Andhra Pradesh

चंद्रबाबू नायडू बने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री

चंद्रबाबू नायडू बने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री

चंद्रबाबू नायडू बने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने आज आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा विजयवाड़ा मौजूद थे। पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की व 25 ने विधायक मंत्री पद की शपथ ली। आंध्र प्रदेश में टीडीपी-पवन कल्याण की जनसेना और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। NDA को 164 विधानसभा सीट मिली हैं, जिनमें से टीडीपी को 135, जनसेना पार्टी को 21 और भाजपा को 8 सीट मिली हैं।

आंध्र प्रदेश के गवर्नर अब्दुल नजीर ने नायडू को आंध्र प्रदेश में सरकार बनाने का न्यौता दिया। एनडीए नेताओं के अनुरोध के बाद राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने नायडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। आंध्र प्रदेश के विभाजन से पहले नायडू, साल 1995 में पहली बार मुख्यमंत्री बने और उन्होंने लगातार नौ वर्षों तक 2004 तक राज्य का नेतृत्व किया। इसके बाद वो दूसरी बार साल 2014 में सीएम बने।