Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Maharashtra

बड़ा खुलासा: AK-47 से सलमान खान को छलनी करने का था प्लान

बड़ा खुलासा: AK-47 से सलमान खान को छलनी करने का था प्लान

बड़ा खुलासा: AK-47 से सलमान खान को छलनी करने का था प्लान

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस मामले में अब नवी मुंबई पुलिस ने 4 शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। इन चारों शूटर्स के नाम धनजय सिंह तपे सिंह उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया वस्पी खान उर्फ वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान है। इतना ही नहीं ये भी पता चला है कि ये चारों शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ही सदस्य हैं। माना जा रहा है कि गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हमला करने से पहले इन चारों ने सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्म हाउस और उसके आसपास की जगहों की रेकी की थी। इन्होंने पहले पनवेल फार्म हाउस में हमले की साजिश रची थी।

जानकारी के अनुसार चारों शूटर्स को Ak 47 सहित कई अन्य हथियार से फायरिंग करने के आदेश दिए गए थे। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से कई वीडियोज भी मिले हैं। इसके अलावा सलमान खान पर पनवेल में अटैक करने की साजिश के लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की प्लानिंग की गई थी।