Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य तेजी से जारी

The work of purchasing wheat at the support price is going on rapidly in Indore district

इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य तेजी से जारी

राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। जिले में अब तक एक लाख क्विंटल से अधिक गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। खरीदी के लिए जिले में 91 केंद्र बनाए गए हैं। किसानों को त्वरित भुगतान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

  कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले में ऐसी व्यवस्था बनाए रखें जिससे कि किसानों को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। उनकी उपज का त्वरित भुगतान हो। जिला आपूर्ति नियंत्रक एम एल मारू ने बताया कि जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य तेजी से जारी है जिले में अब तक एक लाख क्विंटल से अधिक गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। किसानों को उनकी उपज के त्वरित भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिले में अब तक लगभग 5 करोड रुपए का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। शेष राशि के भुगतान की प्रक्रिया भी चल रही है।