Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग मानव अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. अवधेश प्रताप सिंह

Spread the love

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह इंदौर प्रवास पर आये। उन्होंने रेसीडेंसी कोठी पर आयोजित बैठक में आयोग मित्रों के साथ मानव अधिकार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में आयोग मित्र रवि अतरोलिया, डॉ. अवनीश जैन, पराग अग्रवाल शामिल हुए।
बैठक में आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग मानव अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही प्रशासन के कार्यों में सहयोग भी देता है। जहाँ कहीं भी मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है, उसे मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करता है। उन्होंने कहा कि इंदौर स्थित मानव अधिकार आयोग के शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय में मानव अधिकार उल्लंघन से संबंधित आवेदन प्राप्त होते हैं। आयोग प्राप्त आवेदनों का निराकरण गंभीरता के साथ करता है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के इंदौर स्थित शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय में रिनोवेशन किया जाना है, इसके लिए प्रशासन को पुन: अवगत कराया जाएगा। कार्यालय का रिनोवेशन होने के बाद वहाँ सुगमता से जनसुनवाई हो सकेगी। बैठक में स्कूली बच्चों के स्कूल बैग के वजन के मानक तय किये जाने और स्कूली बस, वेन आदि में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, शुद्ध पेयजल आपूर्ति आदि विषयों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *