Indore Metro

लोधा समाज जिला समिति का विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान संपन्न हुआ

Spread the love

लोधा लोवंशी क्षत्रिय समाज जिला समिति के तत्वाधान में जिले से वर्ष 2025-26 की परीक्षा में कक्षा 10वीं व 12वीं में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के सम्मान के साथ समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित किया गया।
आयोजन के मुख्य अतिथि विजय सोहनी (फिटनेस विशेषज्ञ लाइफ स्टाइल कोच, म.प्र. जीएसटी के से.नि. सहायक आयुक्त), हरि अग्रवाल (अध्यक्ष श्रद्धा सुमन सेवा समिति), अशोक गोयल (समाजसेवी एवं मंत्री प्रतिनिधि) थे। विशेष अतिथि के रियल एस्टेट कंपनी ग्रीस लैंड ग्रुप संचालक मोहित मंडलोई, सत्य कार्गो प्रोप्राइटर सत्यनारायण लोवंशी, केमिकल इंजीनियर सऊदीअरब सुनील लोवंशी, गिरजा मार्केटिंग नर्मदापुरम संचालक जितेंद्र लोवंशी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीनारायण लोवंशी ने की।
इस अवसर पर लोधा समाज की राष्ट्रीय समिति, प्रदेश समितियों के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला समिति पदाधिकारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सहित विद्यार्थियों के परिजन, समाज बंधु, मातृशक्ति, युवा साथी शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष रामकिशोर लोवंशी ने बताया कि मंचासीन अतिथियों द्वारा इष्टदेव एवं मां सरस्वती जी के दीप प्रज्वलन पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विजय सोहनी द्वारा विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को शिक्षा, समाज, संस्कार, भविष्य निर्माण के संबंध में कई सारगर्वित जानकारी के साथ मोटिवेशनल स्पीच दी। अतिथियों द्वारा 25 विद्यार्थियों एवं मेघावी प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र, गिफ्ट, प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
कार्यक्रम में हरि अग्रवाल, अशोक गोयल, मोहित मंडलोई, सुनील लोवंशी ने संबोधित किया। इस दौरान फाउंडेशन अध्यक्ष रामगोपाल लववंशी, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति लोवंशी ने संबोधित कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष श सुनील लोवंशी, सचिव कमल लोवंशी ने किया। आभार इंजी. जगदीश लववंशी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *