Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Politics

नीतीश कुमार के एनडीए में जाने की खबरों से हड़कंप

नीतीश कुमार के एनडीए में जाने की खबरों से हड़कंप

नीतीश कुमार के एनडीए में जाने की खबरों से हड़कंप

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बिहार सीएम नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और शरद पवार से जूम एप पर वीडियो मीटिंग की बात सामने आ रही है. हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन, इन खबरों के बीच देश-प्रदेश की राजनीति में एक सवाल जरूर खड़ा हो रहा है कि आखिर अब तक इतनी बेपरवाह रही कांग्रेस अचानक हड़बड़ी में क्यों आ गई, और नीतीश कुमार को इंडिया का संयोजक बनाए जाने की खबरें सामने आ गईं. जानकार बताते हैं कि जिस तरह से नीतीश कुमार के एनडीए के साथ जाने की भी खबरें मीडिया में सामने आई हैं इससे कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के दल परेशान हैं. नीतीश कुमार के एनडीए में जाने की खबरों से हड़कंप मचा हुआ है और बिहार में आनन-फानन में लालू यादव ने भी मोर्चा संभाला लिया. कहा जा रहा है कि उन्होंने ही इंडिया गठबंधन के नेताओं को मनाने में अपना जोर लगा दिया. हालांकि, अंदर ही अंदर लालू यादव के आपात राजनीतिक स्थिति के लिए भी उनके तैयार होने की खबरें भी सामने आने लगीं और सियासी मुलाकातों का क्रम भी शुरू हो गया.

बीते 31 दिसंबर को बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचने की खबरें आम हुईं तो ऐसी अटकलों ने और भी जोर पकड़ लिया. खास बात यह रही कि मंत्री शमीम अहमद भी लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे थे. विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी लालू यादव से मिलने के बाद राबड़ी देवी के आवास भी पहुंचे थे तब और हलचल बढ़ गई थी. इसके साथ ही जेडीयू के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद भी लालू यादव और राबड़ी देवी से मिलने पहंचे थे. अचानक हुई इन मुलाकातों ने बिहार में सियासी सरगर्मी अचानक बढ़ा दी थी