Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Crime

नशा से दूरी है जरूरी अभियान 2.0: देशी प्लेन मदिरा के 50 पाव बरामद

नशा से दूरी है जरूरी अभियान 2.0: देशी प्लेन मदिरा के 50 पाव बरामद

नशा से दूरी है जरूरी अभियान 2.0: देशी प्लेन मदिरा के 50 पाव बरामद

कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के द्वारा दिये निर्देशानुसार इंदौर जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई जारी है। वृत महू (ब) प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टिकेकर एवं उनके दल द्वारा गत दिवस गश्त के दौरान शंका के आधार पर महू पीथमपुर रोड पर बिना नंबर का दो पहिया वाहन हीरो स्प्लेंडर को रोक कर तलाशी लेने पर देशी प्लेन मदिरा के 50 पाव बरामद किये गये, जो अवैध रूप से परिवहन कर ले जाये जा रही थी। उक्त मदिरा तथा वाहन को विधिवत् रूप से जप्त कर कब्जे में लिया गया। आरोपी हरिओम पिता पुरुषोत्तम रजक निवासी पीथमपुर के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त मदिरा और वाहन का कुल बाजार मूल्य 13 हजार 500 रुपये है।