Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

एक दिन में लगभग एक हजार सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों का निराकरण

एक दिन में लगभग एक हजार सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों का निराकरण

एक दिन में लगभग एक हजार सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों का निराकरण

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश पर आज सभी शासकीय विभागों में सीएम हेल्पलाईन के तहत लंबित शिकायतों के निराकरण के लिये विशेष प्रयास किये गये। इसके तहत विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा एक दिन में लगभग एक हजार सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण किया गया।

        उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आज सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे आज विशेष प्रयास कर सीएम हेल्पलाईन के अन्तर्गत लंबित ‍शिकायतों का निराकरण करें। आज शुक्रवार को सीएम हेल्पलाईन दिवस के रूप में मनायें। बताया गया कि इस क्रम में सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों द्वारा विशेष प्रयास किये गये और लंबित एक हजार शिकायतों का निराकरण किया गया। इसमें सर्वाधिक 312 शिकायतों का निराकरण नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा तथा 196 शिकायतों का निराकरण राजस्व विभाग द्वारा किया गया। इसके अलावा ऊर्जा विभाग, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, गृह विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग आदि विभागों के द्वारा भी प्रमुखता से शिकायतों का निराकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि आज सुबह तक जिले में 20 हजार 718 शिकायतें लंबित थी। इनमें से एक दिन में 959 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया। प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।