प्रदेश में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना
भोपाल, जबलपुर और शेह्दोल सहित आसपास के अधिकांश जगहों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश दर्ज की गई| प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर (निवाड़ी) में तथा सबसे कम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस खरगौन में रिकॉर्ड किया गया|
मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर और अन्य आसपास के कई अन्य क्षेत्रो में कहीं- कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ तेज हवाए चलने की संभवना व्यक्त की गयी है| वहीं इंदौर, रतलाम, बैतूल, बुरहानपुर सहित अधिकांश क्षेत्रो में झंझावत, बिजली गिरने और झोकेदार हवाए चलने की सम्भावना है| सीधी, पतना, शेहडोल, पन्ना और मैहर में भारी वर्षा, झंझावत और झोकेदार हवाए चलने के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है|
