Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Politics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को बधाई और शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को बधाई और शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को बधाई और शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले। “ सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली में हुआ था। वह लंबे समय तक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं। इस दौरान 2004 और 2009 के लोक सभा चुनावों में लगातार दो बार कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 2019 के लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के रायबरेली से चुनाव जीती सोनिया गांधी ने पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी, लेकिन विगत कुछ महीनों से एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गई हैं।