फ्री हेल्थ कैंप से 150 से ज़्यादा लोगों को जाँचे हुई
सोसाइटी फॉर अवेयरनेस एंड ट्रांसफॉर्मेशन फॉर यूथफुल एस्पिरेशंस (सत्य) द्वारा देवगुरारिया गाँव में फ्री हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित किया। कैंप में चिकित्सा विशेषज्ञा ने 150 लोगो का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे परामर्श भी दिया।
संस्था प्रमुख डॉ. रंजना सहगल ने सभी का मार्गदर्शन किया। कैम्प में लोगों के आँखों, दांतों आदि अंगो की जांच की गई। साथ में उन्हें हेल्दी रहने के बारे में गाइडेंस भी दी गई। मीडिया प्रभारी प्रवीण जोशी ने बताया कि कैम्प में अरबिंदो हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने कंसल्टेशन और स्क्रीनिंग की। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने सभी को अच्छी देखभाल को फॉलो-अप ट्रीटमेंट के बारे में गाइड किया।
यह पहल सारथी, रोटरी क्लब और लायंस क्लब के सहयोग से संभव हुई।
संस्था के प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश सहगल ने कहा कि “हमारा मकसद प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को गांव के घरों तक पहुंचाना है। यह कैंप बीमारी का जल्दी पता लगाने और जागरूकता की तरफ एक कदम था। ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र में स्पेशलिस्ट हेल्थ चेक-अप की सराहना की । पिछड़े समुदायों के लिए ऐसे और हेल्थ कैम्प और जागरूकता कार्यक्रम आगे भी ऑर्गनाइज़ होंगे।
