Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

हमारा शौचालय हमारा सम्मान: उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को किया जायेगा सम्मानित

हमारा शौचालय हमारा सम्मान: उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को किया जायेगा सम्मानित

हमारा शौचालय हमारा सम्मान: उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को किया जायेगा सम्मानित

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार 19 नवम्बर को विश्व शौचालय दिवस पर “हमारा शौचालय हमारा सम्मान” अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान 10 दिसम्बर तक आयोजित होगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ‍जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन ने बताया कि 19 नवम्बर को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे से जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में जिले की प्रत्येक जनपद पंचायतों में सक्रिय स्वच्छताग्राही, प्रेरक, सफाई मित्र सहित स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जायेगा।