Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Crime

अन्नपूर्णा क्षेत्र में छात्र से मोबाइल लूट की घटना का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

अन्नपूर्णा क्षेत्र में छात्र से मोबाइल लूट की घटना का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

अन्नपूर्णा क्षेत्र में छात्र से मोबाइल लूट की घटना का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना अन्नपूर्णा पर दिनांक 01.08.2023 को फरियादि ओजस्वनी पिता ब्रजभुषण शक्तावत ने रिपोर्ट किया था कि थाना क्षेत्र मे परस्पर नगर सर्विस रोड पर कालेज जाते समय अज्ञात बदमाश के द्वारा मेरा एमआई कम्पनी का मोबाईल लूट कर ले गये हैं । फरियादि की रिपोर्ट पर से थाना अन्नपूर्णा में अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

उक्त घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई कर बदमाशो को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके पालन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा संजू कामले द्वारा तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर कार्य योजना के साथ उसे लगाया गया।

 पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु प्लान तैयार किया गया एंव घटना स्थल से बदमाश के भागने वाले रुट पर सी.सी.टी.वी. कैमरें चैक किये गये । लगभग 50 सी.सी.टी.वी कैमरों के फूटेज के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मात्र 72 घण्टे मे लूट की इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए लूट की घटना करने वाले 01 आरोपी को  मुखबीर की सूचना के आधार पर दशहरा मैदान अन्नपूर्णा रोड इंदौर से पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर पकड़ा।

   आरोपी सतीष  संगपाल निवासी ऋषी पैलेस इंदौर को पकड़ा जाकर उससे पूछताछ करते उक्त अपराध मे जुर्म करना स्वीकार किया तथा लुटा गया मश्रुका एम. आई कम्पनी का 01 मोबाईल जप्त किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य वारदातों आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।