Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Crime

जेल में हुई दोस्ती , बाहर निकल कर करने लगे वाहन चोरी

जेल में हुई दोस्ती , बाहर निकल कर करने लगे वाहन चोरी

जेल में हुई दोस्ती , बाहर निकल कर करने लगे वाहन चोरी

थाना क्राईम ब्राँच पुलिस इन्दौर को मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्ति ओने पोने दामो में दोपहिया वाहन बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे थे जिस पर क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने प्रथक प्रथक टीम बनाकर आरोपीगणों से ग्राहक बनकर सौदा किया जिसपर आरोपीगण चोरी किये हुए वाहन बेचने के लिये आ गये जिस पर मुताबिक योजना के क्राईम ब्रांच की टीम ने आरोपीगण (1)तेजूदास बैरागी (2).पवन भुरीवाल (3).समीर उर्फ सोनू खांन (4).सुनिल उर्फ टोनी गोडगे (5).सिद्धांत करनोल होना बताये ।

आरोपीगण से पुछताछ करने पर आरोपी समीर उर्फ सोनू ने कुछ समय पूर्व थाना खजराना क्षेत्र से एक स्पलेन्डर प्लस रंग काला एम.पी.09- वी .वाय. 3527 की चोरी करना स्वीकार किया गया , तथा आरोपीगण पवन व तेजूदास बैरागी ने एक सफेद रंग की जुपीटर एम.पी.41- एन.के.-3363 तथा सिल्वर रंग की होन्डा शाईन बिना नम्बर की चोरीयां करना बताया , उक्त वाहनो के बारे मे पता करने पर थाना खजराना, थाना विजयनगर में पंजीबद्व होना पाये गये तथा होन्डा शाईन मोटर साईकल निम्बाहेडा ( राजस्थान ) से चुराना कबूल किया ।

इसी प्रकार आरोपी सुनिल उर्फ टोनी एंव सिद्धांत करनोल के द्वारा थाना परदेशीपुरा , भंवरकुआ , एमआईजी , एरोड्रम से क्रमश रायल इनफिल्ड बुलेट न. एम.पी.08एमएस 3855 , यामाहा आर15 न एम.पी.04 क्यू.आर. 9178 , होन्डा एक्टीवा न. एम.पी.09 एस.यू.1083 , बजाज पल्सर एन.एस.125 न. एम.पी.09 एक्स बी 6106 चोरी करना कबूल किया ।

    आरोपीगणों समीर उर्फ सोनू , पवन व तेजूदास ने पुछताछ करने पर आरोपीयो ने बताया कि वह वर्ष 2021 में नीमच की जेल में बंद थे तब तीनो की दोस्ती हुई थी , उसके बाद जेल से छूटने के बाद तीनो ने मिलकर वाहन चोरी करने की योजना बनाई व इन्दौर में वाहन चोरी करना कबूल किया । आरोपीयों के आपराधिक रिकार्ड का पता करते तीनो आरोपीयो के विरुद्ध नीमच , इन्दौर  के विभिन्न थानो में आपराधिक रिकार्ड पंजीबद्व होना पाये गये है ।

आरोपियो से विस्तृत पूछताछ की जावेगी जिनमे इनके मददगार व अन्य साथियो के बारे में पता किया जावेगा जिससे की इन्दौर शहर के अन्य थाना क्षेत्र की वाहन चोरियों की वारदाते खुलने की सम्भावना है , आरोपियो के द्वारा बताये गये तथ्यो की टेक्निकल रुप से जाँच की जा रही है । आरोपीयो के विरुद्ध संबंधित थाना के द्वारा अग्रिम वैधानिक की जा रही है ।