Monday, September 14, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Madhya Pradesh

जेसीआई मेम्बर्स को मिले फनी टाइटल्स, रिटर्न गिफ्ट में दिया रंग, गुलाल और पिचकारी

JCI members got funny titles, colors, gulaal and pichkari were given as return gifts

जेसीआई मेम्बर्स को मिले फनी टाइटल्स, रिटर्न गिफ्ट में दिया रंग, गुलाल और पिचकारी

मनोज जैन नायक

मुरैना , रंगों का त्यौहार होली पारंपरिक ढंग से मनाया गया । जेसीआई एलुमिनी जागृति का होली मिलन कार्यक्रम पारंपरिक ढंग से उमंग के साथ आयोजित किया गया। संगठन की सदस्यों ने इस अवसर पर एक-दूसरे को गुलाल लगाया, फनी टाइटल दिए और होली के गीत भी गाये। अंत में सभी मेम्बर्स को रिटर्न गिफ्ट के रूप में भी रंग, पिचकारी और मिठाई भेंट की गई।


होली मिलन समारोह के लिए निर्धारित टीम के अनुसार सभी जेसीआई मेम्बर्स सफेद रंग के परिधान पहनकर कार्यक्रम में पहुंची थीं। सबसे पहले मेम्बर्स ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मनोरंजक गेम्स खेले गए और होली के गीतों पर उन्होंने नृत्य किया। इस दौरान मेम्बर्स ने फूलों की होली भी खेली। एक लंबे अंतराल के बाद इस बार जेसीआई मेम्बर्स ने एक-दूसरे को फनी टाइटल भी दिए। कार्यक्रम का यह सेगमेंट उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आया। कार्यक्रम में कवियत्री ललिता दीक्षित ने होली पर आधारित स्वरचित कविता पढ़ी। इसी दौरान जेसीआई एलुमिनी जागृति मेम्बर्स ने अभी तक आयोजित गतिविधियों की समीक्षा की और आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा भी की। इस अवसर पर सभी ने साथ बैठकर भोजन किया और अंत में मेम्बर्स को रिटर्न गिफ्ट के रूप में रंग-गुलाल, पिचकारी तथा चॉकलेट्स आदि भेंट की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष भावना जैन, सचिव भारती मोदी, कोषाध्यक्ष नीता बांदिल, प्रोग्राम कन्वीनर हेमलता मोदी, ज्योति मोदी सहित जेसीआई की सभी सदस्य शामिल रहीं।

h2

जेसीआई एलुमिनी जागृति ने उमंग के साथ मनाया होली मिलन समारोह