Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Madhya Pradesh

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर में शिक्षकों का हुआ सम्मान

On the occasion of Guru Purnima, teachers were honored at Prestige Management and Research Institute, Gwalior

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर में शिक्षकों का हुआ सम्मान

ग्वालियर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के समर्पित और प्रेरणादायक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों और प्रबंधन की ओर से शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई और उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्या डाॅ राखी सिंह चौहान ने शिक्षकों को आधुनिक युग के पद प्रदर्शन बताते हुए कहा कि एक शिक्षक न केवल ज्ञान देता है बल्कि विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्यों को फूल माला और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन मयूरी जोशी, साहित्य प्रभा क्लब की सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया। संस्थान द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम गुरु शिष्य परम्परा की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है और यह संदेश देता है कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।