Monday, September 14, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

इंदौर में इधर-उधर से सवारी बैठाने और बस खड़ी करने पर होगी कड़ी कार्रवाई- बसों को किया जायेगा जप्त

In Indore, strict action will be taken against picking up passengers from here and there and parking the bus – buses will be seized

इंदौर में इधर-उधर से सवारी बैठाने और बस खड़ी करने पर होगी कड़ी कार्रवाई- बसों को किया जायेगा जप्त

कलेक्टर आशीष सिंह ने बस ऑपरेटरों से कहा कि वे अपनी बसों का संचालन निर्धारित स्थान से ही करें। इधर-उधर से कहीं पर भी बस रोक कर सवारी नहीं बैठाये। सड़कों पर अपनी बसों को पार्क नहीं करें। बसे निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें। इधर-उधर से सवारी बैठाने और बसें पार्क करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बसों को जप्त भी किया जायेगा। बस संचालकों को बस पार्क करने के वैकल्पिक स्थान चयन करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त मुहिम चलाकर बसों को जप्त करने की कार्रवाई की जायेगी।

  कलेक्टर आशीष सिंह ने इस संबंध में व्यवस्था बनाने के लिए आज अखिल भारतीय पर्यटक परमिट एवं स्टेज कैरिज परमिट पर संचालित बसों के ऑपरेटरों की बैठक ली। बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि उक्त बस ऑपरेटरों द्वारा अपनी बसों को गंगवाल बस स्टैण्ड, छोटी ग्वालटोली, नवलखा, पिपल्याहाना, रिंग रोड़तथातीन ईमली क्षेत्र में कहीं पर भी बसें खड़ी कर यातायात बाधित किया जाता है। इससे यातायात जाम होता है और दुर्घटना की आशंका रहती है। बस ऑपरेटरों से कहा गया कि वे अपनी बसों को तीन दिन में निर्धारित स्थान से संचालित करना शुरू करें। कहीं से भी सवारी नहीं बैठाये। बसों को पार्क करने के लिए वैकल्पिक स्थान मुहैया कराया जायेगा। इसके लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को स्थान चिन्हित कर बसों को पार्क करने की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से कहा कि वे ऑटो रिक्शा संचालकों की भी बैठक लेकर उक्त संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देंवे। बैठक में बस ऑपरेटरों से भी सुझाव लिये गये।