Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों के लिए निःशुल्क दवाइयां

आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों के लिए निःशुल्क दवाइयां

आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों के लिए निःशुल्क दवाइयां

इंदौर : ब्राह्मण सेवा संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येंद्र शर्मा व मीडिया प्रभारी पं. नीलाभ सुगन्धी ने बताया कि संगठन के सर्व समाज सेवा प्रकल्प निरामय सेवा संजीवन द्वारा सेवा उद्देश्यों को साकार स्वरूप प्रदान करने हेतु 17 वी बार एम.वाय. हॉस्पिटल में आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को विगत अनेक वर्षों से निःशुल्क दवाईयाँ उपलब्ध करवा रहे “सहायता” सीनियर सिटीजन ग्रुप को विभिन्न प्रकार की दवाईयाँ जिनका बाजार में खुदरा मूल्य लगभग ₹ 54000/- प्रदान की। इस निःस्वार्थ सेवा कड़ी में संगठन की श्रीमती ममता-राजेन्द्र शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
सहायता संस्था के श्री गुणवंत होल्कर व अशोक चोरडिया द्वारा ब्राह्मण सेवा संगठन के सर्व समाज सेवा प्रकल्प निरामय सेवा संजीवन के नेतृत्व में संचालित निःशुल्क सेवा वाहन, चिकित्सा उपकरण केन्द्र, डायलिसिस हेतु सहायता, सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजन इत्यादि कार्यो की प्रशंसा की।
संगठन पदाधिकारियों द्वारा सहायता के मानव सेवक डॉ.असावा,श्री राय, व श्री मल्होत्रा का केशरिया दुपट्टे से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष पं.सत्येन्द्र शर्मा एवम् अन्य पदाधिकारी पं. राजेन्द्र शर्मा, रामचन्द्र दुबे, सरोज कौशिक, अशोक शर्मा , मुकेश शर्मा मामा, संजीव शर्मा, संतोष शर्मा CA , पत्रकार मनीष मेहता व मातृशक्तियो में ममता शर्मा, संगीता शर्मा, सुनीता पाठक, विजयलक्ष्मी कौशिक, संतोष शर्मा,ममता जोशी,सीमा ओझा,सीमा शर्मा, मधुबाला शर्मा, अंशु दीक्षित, आरती मिश्रा, रीटा शास्त्री उपस्थित थे।
पं.राजेन्द्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया।