Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

सुप्रसिद्ध उधोगपति विनोद अग्रवाल देवी अहिल्या नगर गौरव सम्मान से होंगे सम्मानित

सुप्रसिद्ध उधोगपति विनोद अग्रवाल देवी अहिल्या नगर गौरव सम्मान से होंगे सम्मानित

सुप्रसिद्ध उधोगपति विनोद अग्रवाल देवी अहिल्या नगर गौरव सम्मान से होंगे सम्मानित

प्रवीण जोशी

देवी श्री अहिल्या जन्मोत्सव समिति, इंदौर सुप्रसिद्ध उधोगपति एवं समाजसेवी विनोद अग्रवाल को देवी अहिल्या नगर गौरव सम्मान से सम्मानित करेगी। आयोजन 28 मई मंगलवार की शाम को 7 बजे जाल सभाग्रह में होगा।
यह जानकारी देते हुए समिति की मुख्य सरंक्षक एवं पूर्व संस्क्रति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर एवं सस्कृतिकर्मी जयंत भिसे ने बताया कि उक्त सम्मान समारोह लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के 299 वे जन्मोत्सव के तहत आयोजित है जिसकी शुरुआत 28 मई से हो रही है। समारोह अंबेडकर विश्व विधालय महू के कुलपति रामदास अतराम के मुख्य आतिथ्य में एवं देवी अहिल्या विश्वविधालय इंदौर की कुलपति डॉ रेणु जैन की अध्यक्षता में होगा। सम्मान में श्री अग्रवाल को शाल, श्रीफल, होलकर पगड़ी,प्रतीक चिन्ह के साथ एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रुपये की सम्मान राशि भेंट की जायेगी।

समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र त्रिवेदी एवं सचिव सुनील मतकर ने बताया कि यह 7वां सम्मान है। इसके पूर्व देवी अहिल्या नगर गौरव सम्मान से दीपक जी खरे सर, कृष्ण कुमार अष्ठाना, श्री राम कोकजे, सतपाल आनंद, अलका भार्गव, डॉ देवेंद्र कुमार तनेजा आदि सम्मानित हो चुके है।