Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Politics

राहुल गांधी के संसद भवन पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे को खिलाये लड्डू

राहुल गांधी के संसद भवन पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे को खिलाये लड्डू

राहुल गांधी के संसद भवन पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे को खिलाये लड्डू

राहुल गांधी का सोमवार को संसद भवन पहुंचने पर विपक्षी दलों के नेताओं ने जोरदार स्वागत किया । श्री गांधी सोमवार को दोपहर 12 बजे से कुछ पहले संसद भवन पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद इंडियन नेशनल डेवलपमेेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) के नेता अधीर रंजन चौधरी, पी चिदंबरम, राम गोपाल यादव, संजय राउत, तिरुचि शिवा, प्रमोद तिवारी और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। ये नेता राहुल गांधी जिंदाबाद और इंडिया इंडिया के नारे लगा रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे को लड्डू भी खिलाये। श्री गांधी की मोदी उपनाम को लेकर टिप्पणी करने के कारण सूरत की एक अदालत में दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाये जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गयी थी। श्री गांधी की शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने के बाद सोमवार को लोकसभा की सदस्यता बहाल कर दी गयी।