Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Politics

भाजपा चलाएगी ‘हर बूथ पर मोदी’ अभियान

भाजपा चलाएगी ‘हर बूथ पर मोदी’ अभियान

भाजपा चलाएगी ‘हर बूथ पर मोदी’ अभियान

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज बताया कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए ‘हर बूथ पर मोदी’ अभियान चलाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता ने प्रचंड बहुमत से आशीर्वाद दिया है। अमित शाह ने पार्टी को 51 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य दिया था, जिसके तहत पार्टी 49 प्रतिशत वोट हासिल करने में कामयाब रही है। अब लोकसभा चुनावों में इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि जिन बूथों पर पार्टी चुनाव हारी है, उन बूथों पर काम किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें पार्टी जीतने की दिशा में काम करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले प्रदेश के 64 हजार 523 बूथ पर मोदी अभियान चलेगा और इसकी शुरुआत कर दी गई है। श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने आदर्श कार्यकर्ता के तौर पर अपनी भूमिका निभाकर शानदार काम किया है। पन्ना प्रमुख से लेकर के पन्ना समिति ,बूथ समिति से लेकर मंडल के कार्यकर्ता और जिले से लेकर प्रांत की टीम मिलकर एक साथ जुड़कर काम किया है।