Wednesday, September 16, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Crime Indore Metro

खाद्य विभाग और क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी कार्यवाही

खाद्य विभाग और क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी कार्यवाही

खाद्य विभाग और क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी कार्यवाही

क्राइम ब्रांच की सूचना पर खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त दल बनाकर लोहामंडी स्थित महावीर मार्किट में गोडाउन में अवैध रूप से संग्रहित गेहूं एवं चावल के व्यापार का पर्दाफाश किया है । मौके पर आरोपी सचिन अग्रवाल उपस्थित मिले । उक्त खाद्यान उपभोक्ताओं से खरीदा जाकर गुजरात कांडला भेजा जाना बताया गया है। चावल के उक्त अवैध कारोबार में सचिन अग्रवाल, मयंक सिंघल एवं मुकेश सिलावट की मिलीभगत से अवैध व्यापार करना पाया गया है। चावल के व्यापार के क्रय-बिक्री के कोई भी दस्तावेज मौके पर नहीं पाए गये। सचिन अग्रवाल ने चावल के अवैध कारोबार के लिए गोदाम किराए पर ले रखा है। मौके पर लगभग 500 से अधिक कट्टों में पाये गए चावल को जब्त किया जाकर तीनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।