Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Business Corporate

सैमसंग के फैब ग्रैब फेस्ट के साथ गर्मी को मात दें – गैजेट्स और उपकरणों पर भारी छूट!

Beat the heat with Samsung’s Fab Grab Fest – huge discounts on gadgets and appliances!

सैमसंग के फैब ग्रैब फेस्ट के साथ गर्मी को मात दें – गैजेट्स और उपकरणों पर भारी छूट!

गैलेक्सी S सीरीज़, Z सीरीज़, और A सीरीज़ के चुनिंदा मॉडल्स पर 41% तक की छूट

  • चुनिंदा टैबलेट, एक्सेसरीज़ और वियरेबल्स पर 65% तक की छूट
  • चुनिंदा रेफ्रिजरेटर्स और वॉशिंग मशीन पर 43% तक की छूट और विंडफ्री™ एसी पर 58% तक की छूट
  • नियो क्‍यूएलईडी 8K, नियो क्‍यूएलईडी, ओएलईडी, क्‍यूएलईडी, द फ्रेम, और क्रिस्टल 4K यूएचडी जैसे टेलीविजन मॉडलों पर 48% तक की छूट

भारत का सबसे बड़ा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग एक बार फिर अपनी ब्लॉकबस्टर सेल- फैब ग्रैब फेस्ट के साथ गर्मी को मात देने के लिए तैयार है। 1 मई से शुरू होने वाली इस बहुप्रतीक्षित सेल में सैमसंग के आधुनिक उत्पादों की व्‍यापक रेंज पर शानदार, सीमित समय के लिए डील्स मिलेंगी। ये डील्‍स विशेष रूप से Samsung.com, सैमसंग शॉप ऐप और सैमसंग एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध हैं।

शानदार स्मार्टफोन और लैपटॉप डील्स
सेल की शुरुआत के साथ, ग्राहक सैमसंग गैलेक्सी S, गैलेक्सी Z, और गैलेक्सी A सीरीज़ के चुनिंदा स्मार्टफोन मॉडलों पर 41% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। चाहे लेटेस्‍ट फोल्डेबल हों या पावरफुल कैमरा वाले मॉडल, हर टेक प्रेमी के लिए इस सेल में कुछ न कुछ जरूर मिलेगा। इसके अलावा, चुनिंदा गैलेक्सी टैबलेट, एक्सेसरीज़ और वियरेबल्स पर 50% तक की छूट उपलब्ध होगी, जो आपके गैलेक्सी इकोसिस्टम को पूरा करने का सही समय है। इतना ही नहीं, टैबलेट जैसा शानदार एवं वर्सेटाइल अनुभव चाहने वाले यूजर्स गैलेक्सी बुक5 और बुक4 लैपटॉप के चुनिंदा मॉडलों पर 35% तक की छूट के साथ गैलेक्सी एआई के माध्यम से अपने वर्कफ्लो को बेहतर बना सकते हैं। नई गैलेक्सी टैब S10FE सीरीज़ खरीदने वाले ग्राहकों को 2999 रुपये की कीमत का 45W चार्जर (बिना केबल) मुफ्त मिलेगा।

अविश्वसनीय कीमतों पर पाएं बड़ी स्क्रीन का आनंद
इस एडिशन में सैमसंग के प्रमुख टीवी पर भी शानदार डील्स हैं। ग्राहक नियो-क्‍यूएलईडी 8K, नियो क्‍यूएलईडी, ओएलईडी, क्‍यूएलईडी, द फ्रेम, और क्रिस्टल 4K यूएचडी सीरीज़ के लोकप्रिय मॉडलों पर 48% तक की छूट की उम्मीद कर सकते हैं। जो लोग अपनी दीवारों को कला और टेक्‍नोलॉजी का संगम बनाना चाहते हैं, वे द फ्रेम टीवी चुन सकते हैं। सैमसंग का फ्रेम टीवी बंद होने पर एक कला कृति में बदल जाता है, और अब 11000 रुपये तक की तत्काल कार्ट छूट के साथ, प्रीमियम डिज़ाइन और सिनेमाई अनुभव पहले का आनंद उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, चुनिंदा टीवी की खरीद पर ग्राहक 5000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त कर सकते हैं।


डिजिटल और प्रीमियम घरेलू उपकरणों पर स्मार्ट बचत
सैमसंग ने अपने सभी डिजिटल उपकरणों पर विशेष ऑफर्स की पेशकश की है। रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, एयर कंडीशनर और मॉनिटर पर शानदार डील्स उपलब्ध हैं।
बेजोड़ परफॉर्मेंस और डिजाइन की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए, साइड-बाय-साइड और फ्रेंच-डोर रेफ्रिजरेटर्स के चुनिंदा मॉडलों पर 43% तक की छूट दी जा रही है।