Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Politics

बहुजन समाज पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल के बीच गठबंधन की घोषणा

बहुजन समाज पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल के बीच गठबंधन की घोषणा

बहुजन समाज पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल के बीच गठबंधन की घोषणा

आज बहुजन समाज पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल के बीच गठबंधन की घोषणा हो गई यह घोषणा खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ने की। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी व इंडियन नेशनल लोकदल मिलकर हरियाणा में होने वाले विधानसभा आमचुनाव में वहां की जनविरोधी पार्टियों को हराकर अपने नये गठबंधन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे, जिसकी घोषणा मेरे पूरे आशीर्वाद के साथ आज चण्डीगढ़ में संयुक्त प्रेसवार्ता में की गई।बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने कहा कि अगर सरकार बनती है तो अभय चौटाला मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। 

ये तीसरी बार है जब दोनों दल साथ आ रहे हैं। साल 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था। इस साल इनेलो ने सात और बसपा ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। दोनों दलों के बीच दूसरी बार गठबंधन साल 2018 में हुआ था, मगर यह गठबंधन विधानसभा चुनाव से पहले ही टूट गया था।