Indore Metro

अचानक बाइक से गिरकर बेहोश हुए छात्र को दिया सीपीआर, अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान

Spread the love

थाना राऊ व राजेंद्र नगर क्षेत्र में कावड़ यात्रा में पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस जवानों ने त्वरित सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक युवक की जान बचाई। बताया गया कि मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे दो छात्रों में से पीछे बैठा छात्र अचानक चलती बाइक से नीचे गिर गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के वक्त क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थाना राऊ के प्रधान आरक्षक बलराम चौहान व राजेंद्र नगर के राहुल बोर्डिया और विवेक प्रजापति की नज़र तुरंत बेहोश पड़े छात्र पर पड़ी। जवानों ने बिना समय गंवाए तत्काल छात्र के पास पहुँचकर स्थिति को संभाला और उसे प्राथमिक उपचार के रूप में सीपीआर दिया।सीपीआर देने के बाद जवानों ने तुरंत एक ऑटो रिक्शा की व्यवस्था की और छात्र को अविलंब नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार शुरू किया गया। समय पर मिले सीपीआर और त्वरित अस्पताल पहुँचाए जाने से छात्र की जान बच सकी। क्षेत्रीय रहवासियों और राहगीरों ने पुलिस जवानों की इस सतर्कता, मानवीयता और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *