Saturday, September 12, 2026
Latest Post
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की जनसुनवाई में विशेष पहल: आवेदकों की सुविधा के लिए इंदौर कलेक्ट्रेट में आवेदन लेखन की विशेष व्यवस्था शासकीय अवकाश वाले दिन भी डाकघरों से राखी बुकिंग की जा सकेगी अगले 24 घंटों के दौरान संभावित वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनने की संभावना
Indore Metro

खरगोन में 13 सितंबर से तीन दिवसीय अन्न उत्सव के होंगे आयोजन

खरगोन में 13 सितंबर से तीन दिवसीय अन्न उत्सव के होंगे आयोजन

खरगोन में 13 सितंबर से तीन दिवसीय अन्न उत्सव के होंगे आयोजन

इंदौर संभाग के खरगोन जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर 13 सितंबर से अन्न उत्सव के कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित होंगे। तीन दिवसीय अन्न उत्सव 15 सितंबर तक जारी रहेगा। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों पर 13, 14 एवं 15 सितंबर को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सतर्कता समिति एवं दीनदयाल अन्त्योदय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में अन्न उत्सव आयोजित किये जाएंगे। अन्न उत्सव के पर्यवेक्षण के लिए विकासखण्डवार एसओ और जेएसओ को दायित्व सौंपे गए हैं। तीन दिवसीय अन्न उत्सव के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकानों से पात्र हितग्राहियों को एनएफएसए योजना के तहत खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री का वितरण न्यूनतम 30 परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा। तीन दिनों तक आयोजित होने वाले अन्य उत्सव की मॉनिटरिंग करने के लिए जिले में एमपी एसएससीएससी भोपाल के उप महाप्रबंधक श्री पवन राठी को नियुक्त किया गया है।