Rakhi bookings can be made at post offices even on public holidays.
डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए राखियों की सुरक्षित और समयबद्ध डिलीवरी के लिए विशेष व्यवस्था की है। 26 अगस्त 2026 बुधवार को शासकीय अवकाश वाले दिन भी इंदौर शहर के प्रमुख डाकघरों में राखी की बुकिंग एवं डिलीवरी वितरण सेवा जारी रहेगी।डाक विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इस दिन इंदौर जीपीओ, इंदौर नगर मुख्य डाकघर, इंदौर इंडस्ट्रियल एस्टेट, इंदौर सिटी-2, नंदा नगर, विजय नगर, तिलक नगर, सुदामा नगर, कनाड़िया रोड, बिजासन रोड, निपानिया, वल्लभ नगर, राजेन्द्र नगर एवं आर्मी हेडक्वार्टर उप डाकघरों से राखी बुकिंग एवं वितरण की सेवाएं संचालित रहेंगी।
