रक्षाबंधन के पूर्व थैलेसीमिया पीड़ित बच्चो को बाँधे रक्षा सूत्र
जरूरी नहीं कि भाई ही बहन को रक्षा का वचन दे ,कोई संस्था भी ये कर सकती है ।थैलेसीमिया एंड चाइल्ड वेलफेयर ग्रुप इंदौर ने 30 वर्ष पूर्व दिए अपने वचन को निभाया। ग्रुप इन पीड़ित बालको के स्वास्थ की रक्षा करते हुए उनको सभी त्योहारों पर खुशिया भी बाटता रहा है ।
इसी कड़ी में थैलेसीमिया डे केयर सेंटर में भर्ती सभी 15 बच्चो को राखी बांधकर उनको मिठाई खिलाई और ट्रैवल बैग उपहार में दिया।ग्रुप की डॉ. रजनी भंडारी के साथ कांता पोखरना, पूर्णिमा रावत, पुष्पा अग्रवाल, फ़िरदौस नाहिद और मीना शाह ने सभी को राखी बांधी। डॉ. रजनी भंडारी ने बच्चों के माता -पिता को आवाहन किया की कि वह उनके परिवार के सभी सदस्यों का ब्लड टेस्ट करवाए ।इस अवसर पर सभी स्टाफ को भी मिठाई वितरित की गई ।
